बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट!
कु व्यवस्था झेल रहे मोहल्ले वासियों में आई खुशी की लहर
बक्सर के गोला बाजार क्षेत्र में वर्षों से नाली गली की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले वासियों में आई खुशी की लहर वहीं सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से उत्साहित मोहल्ले वासियों ने बताया कि कई वर्ष पूर्व से उक्त स्थल सही तरीके से व्यवस्थित नहीं बनी थी, लेकिन लोगों को आवागमन संकट से निजात दिलाने के लिए उक्त स्थल पर दरवाजे तक पीसीसी सड़क बन रही है. इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. बताते चले की गोला बाजार के सैकड़ो घरों में पानी की निकास की समस्या निरंतर बनी रहती थी जिसके चलते मोहल्ले वासियों में आपस का माहौल हमेशा बिगड़ रहता था लेकिन इस बार के कार्य से मोहल्ले वासियों का सारा समस्या का समाधान हमेशा के लिए हो गया




