:- कुमार हर्ष की रिपोर्ट
खबर जमुई जिले के पुरानी बाजार झाझा इलाके की है जहां मध्य रात्रि पुरानी बाजार निवासी पिंटू बरनवाल के घर पर दो बार लगातार बमबारी से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग और मकान में रह रहे लोग बाहर निकले तो देखा कि घर के दूसरे तल्ले पर शीशे की खिड़की चकनाचूर हो गई है और बारूद की महक आ रही है जिसके बाद घर के लोगों ने जब वहां जाकर देखा तो बम की सुतरी वहां बिखरी मिली।
पीड़ित पिंटू बरनवाल ने डायल 112 को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।इसके बाद आज पीड़ित के द्वारा झाझा थाना में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है।दरअसल पीड़ित का कहना है कि लगातार दो बार बम की आवाज सुनाई दी जिससे हमलोग काफी भयभीत हो गए हैं।
इधर इस मामले में झाझा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।जांच किया जा रहा है।




