शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

1 मोदी बोले:भारत कभी 2G के लिए जूझता था, आज सभी जिलों में 5G कनेक्टिविटी,1GB डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम

2 पीएम मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन;कई अन्य परियोजनाओं की देंगे सौगात

3 इसके अलावा प्रधानमंत्री मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मुंबई मुंबई में ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर से भी मिलेंगे। इस दौरान दोनों देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे। इसके मद्देनजर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है

4 मुंबई पहुंचे ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर,मोदी के साथ विजन 2035 पर करेंगे वार्ता

5 ब्रिटिश PM स्टार्मर ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म देखी,यशराज स्टूडियो का दौरा किया,आज 100 मेंबर का डेलिगेशन लेकर मुंबई पहुंचे

6 एयरफोर्स चीफ बोले: पाकिस्तान को 4 दिन में धूल चटाई,योजना और दृढ़ निश्चय से क्या हासिल कर सकते हैं,ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण

7 वायु सेना दिवस:हिंडन एयरबेस पर दिखी AIF की ताकत,परेड में शामिल हुए राफेल,सुखोई,मिग-29, ग्लोबमास्टर

8 अगर परमात्मा मुझे दोबारा कहेंगे तो मैं फिर करूंगा,CJI गवई पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर बोले:कोई अफसोस नहीं

9 शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद:उद्धव गुट की याचिका पर 12 नवंबर को होगी सुनवाई,निकाय चुनाव से पहले आ सकता है फैसला,14 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है और अनिश्चितता को जारी नहीं रहने दिया जा सकता

10 पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन,बाइक एक्सीडेंट में हुए थे गंभीर घायल;मोहाली में चल रहा था इलाज

11 जयपुर में 300 सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाके,केमिकल टैंकर ने मारी थी टक्कर,नेशनल हाईवे पर अग्निकांड,5 गाड़ियां जलीं,एक मौत

12 आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में आग,छह की मौत,शव पूरी तरह जले,कई घायल;CM ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए

13 सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,773 के स्तर पर बंद,निफ्टी में भी 62 अंक की गिरावट रही;ऑटो,मीडिया और रियल्टी शेयर्स टूटे

14 केमिस्ट्री का नोबेल जापान,अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को,एटम के नए डिजाइन बनाए;जहरीली गैस स्टोर करने,रेगिस्तानी हवा से पानी जमा करने में इस्तेमाल

15 पाकिस्तानी सेना पर बॉर्डर के पास हुआ बड़ा अटैक,कर्नल-मेजर समेत 11 PAK जवानों की मौत, TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

16 उल्टा पड़ा ट्रंप का दांव…टैरिफ खुद अमेरिका पर भारी,एक्सपर्ट ने कहा:US की जनता भुगत रही खामियाजा

17 जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG ट्रक,केमिकल टैंकर टकराए,1 ज़िंदा जला,DNA से होगी पहचान

18 हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा,भूस्खलन में बस दबने से 15 की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

19 डीआरडीओ ने जारी किया ‘इंडियन रेडियो सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर स्टैंडर्ड 1.0’,सैन्य संचार में आत्मनिर्भरता पर जोर

20 पंजाब में खालिस्तान समर्थक पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया,तरनतारन से मनदीप को टिकट,भाई हिंदू नेता की हत्या के केस में जेल में बंद

21 करूर भगदड़:विजय ने मृतकों के परिजन से बात की,मद्रास हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी;सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच को लेकर 10 अक्टूबर को सुनवाई

22 आपके स्वागत के लिए उत्सुक हूं…PM मोदी ने पुतिन से की बात,जन्मदिन की दी बधाई

23 जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चार आतंकवादियों की तलाश जारी,सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

24 अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य ढांचा स्थापित करने के प्रयासों का भारत ने भी किया विरोध,बैठक में चीन और पाक भी शामिल

25 दीपावली-छठ पर यात्रियों को तोहफा,चलेंगी 12000 ट्रेनें…मोदी कैबिनेट ने चार नई रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी

26 अमेरिका ने ट्रकों पर लगाया 25 % टैरिफ,ट्रंप ने की घोषणा,देश के 73% माल की ट्रकों से होती है ढुलाई

27 Weather Alert उत्तर भारत में समय से पहले सर्दी,असमय बर्फबारी और भारी बारिश से मौसम पलटा

28 Bihar SIR Row: एसआईआर रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला,जयराम रमेश बोले:न निष्पक्षता,न सटीकता

29 पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बम गिराता है, संगठित नरसंहार व बलात्कार की मंजूरी देता है:भारत

30 केवल 19 साल की उम्र में सीईओ बना मुंबई का लड़का! गूगल ने भी माना लोहा,सॉल्व कर दी एआई की सबसे बड़ी समस्या

31 जाकिर नाइक को तुरंत भारत के हवाले कर देंगे…मलेशिया के राजदूत ने दिया भरोसा

32 पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर छठी बार आंतकी हमला,बम से उड़ा दिया रेलवे ट्रैक,ट्रेन पलटने से कई घायल

33 अफगानिस्तान में नहीं चलेगी मनमानी,मॉस्को से अमेरिकी राष्ट्रपति को सीधा संदेश

34 भारत का यूपीआई हमारे लिए अहम,दुनिया के वेस्ट वॉलेट को कनेक्ट करेगा नया प्लेटफॉर्म:पेपाल सीईओ

35 Women World Cup 2025:BAN W vs ENG W मैच में बाल-बाल बची इंग्लैंड की टीम,रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से दी मात

36 पीएम मोदी आज किए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन;कई अन्य परियोजनाओं की देंगे सौगात

37 ट्रंप के टैरिफ के बीच आज भारत आएं ब्रिटिश PM स्टार्मर,मोदी के साथ विजन 2035 पर करेंगे वार्ता

38 दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

39 वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस आज, राफेल-सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान भी हुए आकर्षण का केंद्र

40 केंद्र ने 4 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी, इससे 4 राज्यों के 18 जिले जुड़ेंगे; इटारसी-भोपाल-बीना रूट पर चौथी लाइन बनेगी

Join us on: