:- न्यूज़ डेस्क!
सिवान में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ईरशाद खान गिरोह के तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
सिवान। 8 अक्टूबर। सिवान पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सिसवन थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी रईस खान व अयूब खान के गिरोह के तीन सदस्यों को ग्यासपुर गाँव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, एक देशी कट्टा, तीन देसी पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक (DBBL), एक अन्य बंदूक, बड़ी संख्या में कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में अब्दुल कलाम आजाद,बाबू अली व समीना खातून शामिल हैँ! जिसमें अब्दुल के पास से AK 47 जबकी अन्य हथियार बाबू अली व समीना खातून के घर से जब्त किये जाने का पुलिस ने दावा किया है!
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में टीम ने खान गिरोह के अपराधकर्मियों को धर दबोचा। बताया गया है कि गिरोह के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
बरामद हथियारों में एक AK-47 रायफल, दो लोडेड मैगजीन, एक कट्टा, तीन पिस्टल, एक DBBL बंदूक, एक अन्य बंदूक, 7.62 एमएम की 13 गोलियां, 9 एमएम की 19 जिंदा कारतूस और कई खाली खोखे शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष सिसवन और विशेष टीम के अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
सिवान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।




