पटना- चार बदमाश गिरफ्तार, 3 पिस्तौल समेत दो दर्जन जिंदा कारतूस बरामद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

– बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव से पुलिस ने चार हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अथमलगोला पुलिस ने उनके पास से तीन देसी कट्टा, 24 जिंदा कारतूस, चार मिसफायर कारतूस, 10 खोखा और एक लोहे का फोल्डिंग बट भी बरामद किया है। अथमालगोला थाने की पुलिस को कल रात कुछ अपराधियों के चंदा गांव में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने चंदा गांव में छापेमारी के दौरान उमाशंकर सिंह और शिव कुमार के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने उमाशंकर के दोनों बेटे विजय और भरत कुमार और शिवकुमार के घर से सिंटू कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास खंगालने के प्रयास में जुटी है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

बाइट- अभिषेक कुमार सिंह, एसडीपीओ 2, बाढ़

Join us on: