रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
RPF समस्तीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में निरीक्षक प्रभारी अविनाश कोरसिया निरीक्षक CIB मुकेश कुमार तथा SI पीके चौधरी सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार तथा स्टाफ की मदद से समस्तीपुर जंक्शन के कारखाना गेट पर रेलवे के पार्किंग से एक ऑटो रिक्शा पर कैरेट में कुल 207.38 लीटर शराब जप्त किया जहां फलों के कैरेट में ऊपर में फल थोड़ा सा रखा हुआ है तथा अंदर शराब भर के रखा हुआ था! कुल 480 बोतल शराब पुलिस ने जब्त की है जो
ऑटो रिक्शा पर लोड था,जिसे उपनिरीक्षक पीके चौधरी द्वारा मौके पर जब्त किया गया जो फल की आड़ लेकर ले जाया जा रहा था,जिसकी अनुमानित मूल्य करीब 75 हजार आँकी गई है!
ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगता है कि किसी बड़े खेप को ले जाने के फिराक में थे
लेकिन आरपीएफ की सजग टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया!




