मोतिहारी- बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत।

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी के आदापुर प्रखंड के दरपा थाना के दुबहा गांव के नदी मे आई बाढ़ के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां बकरी चराने नदी किनारे गई थीं, जहां पैर फिसलने से वे पानी में डूब गईं। एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की इलाज के दौरान मौत हुई।परिजनों ने स्थानीय मुखिया और विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अभी तक हालचाल तक नहीं पूछा।वही प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिलने की बात कही साथ ही पोस्टमार्टम में देरी होने की भी बात परिजनों ने कही उन्होंने कहा कि कल रात से मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए इंतजार कर रहे हैं।बता दे कि बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और डूबने से मौत के कई मामले भी सामने आ रहे हैं। जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं ।

Join us on: