रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी समेत पूरे बिहार में जमीनी विवाद चरम पर है। वहीं अगर हम बात करें क्राइम की तो लगभग क्राइमों की जड़ जमीनी विवाद ही रहा है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं मधुबनी जिले के नरार गांव की जहां पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके पैतृक जमीन को स्थानीय ग्रामीण भगलू सिंह उर्फ भगलू डीलर एवं उनके गुंडों के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष ने यह भी बताया कि जिस जमीन पर वे लोग अभी रह रहे है। उस जमीन पर 6 भाइयों का हिस्सा है। जिसमें से एक भाई ने अपना हिस्सा भगलू डीलर के हाथों बेच दिया गया है। जिस को लेकर कोर्ट में मामला लंबित है। कोर्ट में लंबित विवादित जमीन को बेचना कानूनन अपराध है। उसके बावजूद भगलू डीलर उक्त जमीन को खाली कराने के लिए पीड़ित के घर में घुसकर महिला सदस्यों के साथ मारपीट किया। मारपीट की सूचना स्थानीय कलुआही थाना पुलिस को दिया गया, लेकिन थाना के द्वारा एक दिन बाद संज्ञान लिया गया और भगलू डीलर के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। पीड़ित शिल्पी देवी ने बताई हैं कि वे कानून से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करती हूं। अब देखना है कि कानून कहां तक पीड़ित की सहायता करता है और दबंग भगलू डीलर की गिरफ्तारी कब होती है। क्या डरे सहमे परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं ये देखने की बात है।




