रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
एस डी ओ, डी एस पी सहीत अन्य पदाधिकारीयों ने आदर्श आचार संहिता लगते ही पुरे एक्सन मे
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में एस डी ओ , डी एस पी सहित अन्य पदाधिकारीयों ने आदर्शों अचार संहिता लागू होते ही पूरे एक्सन मोड़ मे दिखाई दिए। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बेनीपट्टी एसडीओ शारंग पाणि पांडेय एवं डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस- प्रशासन ने बेनीपट्टी नगर के मुख्य बाजार में विभिन्न राजनीतिक दलों का लगा व टंगा झंडा, पर्चा-पोस्टर-बैनर को फड़वाकर व उतार कर हटवाया। एसडीओ एवं डीएसपी ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता का पालन अनुमंडल क्षेत्र में सख्ती के साथ किया जाएगा। क्षेत्र के सभी विधानसभाओं में पूरे स्वक्ष एवं निष्पक्षता के साथ ही शांतिपूर्ण वातावरण चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवस्यक तैयारी कर लिया गया है। इस कार्रवाई में एसडीओ व डीएसपी के साथ स्थानीय बीडीओ महेश्वर पंडित, नवपदस्थापित सीओ अभिषेक आनंद, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह सहित पुलिस बल शामिल थे।




