रिपोर्ट- अमित कुमार!
.बिहार चुनाव को लेकर नीरज सिंह बबलू ने बड़ा बयान दिया है।
नीरज बबलू उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से तैयार है और इस बार भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, “यह तो होना ही था, जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा। एनडीए सरकार चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के जितने काम हुए हैं, उसके आधार पर जनता एनडीए को भारी बहुमत से वापस लाएगी।”
तेजस्वी यादव के निष्पक्ष चुनाव के बयान पर नीरज सिंह बबलू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव पहले से ही हार मान चुके हैं। वो जानते हैं कि हारने वाले हैं, इसलिए अभी से बहाने बना रहे हैं। जब भी हारते हैं तो EVM को गाली देते हैं, चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। यही उनका पुराना तरीका है।”
ओवैसी के बिहार दौरे पर भी नीरज सिंह बबलू ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “ओवैसी का देशभर में फैलाव हो रहा है, लेकिन बिहार में उनके पांचों विधायक भाग चुके हैं। जो उन्होंने बोया है, वही अब काटेंगे।”
तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान कि “बिहार में गरीबों-दलितों की सरकार बनेगी” पर नीरज सिंह बबलू ने कहा, “तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि एनडीए की सरकार ही दलित, महादलित, पिछड़ा और अगड़ा — सभी वर्गों की सरकार है। NDA सभी को साथ लेकर चल रही है, इसलिए विपक्ष को बेचैनी हो रही है।”




