मुजफ्फरपुर- मिठनपुरा में पतंग लूटने में गड्डे में गिरने से दो बच्चों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर/बिहार

मिठनपुरा थाने में गोशाला रोड स्थित रामबाग आदर्श नगर मोहल्ले में रविवार की दोपहर पतंग लूटने के दौरान दो मासूम जलजमाव वाले गड्ढे में डूब गए। दोनों की मौत हो गई। मृतकों में स्व. इंद्रजीत कुमार का पुत्र राजा कुमार (9 वर्ष) और लालबाबू कुमार सहनी का पुत्र आदर्श कुमार (9 वर्ष) था। राजा आदर्श नगर मोहल्ले का था, जबकि आदर्श का परिवार वहां किराये पर रहता है।

आक्रोशित परिजनों ने पुलिस और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीएंडटी चौक स्थित एक अस्पताल में हंगामा किया। उनका कहना था कि बारिश के कारण मोहल्ले में जलजमाव के कारण हादसा हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार और मिठनपुरा थानेदार संतोष कुमार पंकज के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

बाइट:-

Join us on: