रिपोर्ट- अमित कुमार!
जिसमें कांग्रेस के प्रभारी, वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी और घटक दल के सभी लोग मौजूद रहे। मुकेश साहनी ने कहा कि सीटों का बंटवारा हो चुका है और जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ डिसाइड हो चुका है और आज बस आखिरी रात है सीट बंटवारे से पहले की सब कुछ फाइनल हो जाएगा ।
मुकेश साहनी ने जदयू के द्वारा एक चरण में चुनाव कराए जाने पर कहा कि नीतीश कुमार जी को तो भाषण देना नहीं है, इसलिए वह चाहते हैं कि जल्दी से एक चरण में चुनाव हो जाए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और किसी तरह का भ्रम नहीं है।
सीट बंटवारे के बारे में सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को करीब 66 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेफ्ट पार्टियों और नए शामिल दलों पशुपति पारस की रालोजपा और हेमंत सोरेन की जेएमएम को भी हिस्सेदारी दी जाएगी।




