जन जन से बना जनशक्ति जनता दल, डबल इंजन की सरकार पालयन रोकने में विफल – तेजप्रताप यादव!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने जनसंवाद यात्रा के दौरान सरकार पर साधा निशाना..कहा डबल इंजन की सरकार पलायन रोकने में विफल

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के पिरौंछा गांव में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव जन संवाद यात्रा के तहत पहुंचे। पूर्व मुखिया उमेश सिंह यादव के दरवाजे पर आयोजित सभा में उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.. तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में लूटखसोट मचा हुआ है.. नेता से लेकर पदाधिकारी तक सभी केवल लूटने में व्यस्त हैं.. डबल इंजन की सरकार पर बिहार से पलायन रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया.. तेज प्रताप यादव ने कहा बिहार में क्राइम फैला हुआ..क्राइम को रोकने के लिए सरकार आगे नही आ रहा है..डबल इंजन की सरकार बैठी हुई है..सरकार में के कोई सुनवाई नही है चारो तरफ लूट मची हुई है..बिहार का पलायन रोकना होगा.. बिहार की स्थिति ठीक नही है इसलिए सरकार को पलटना होगा उसी काम मे लगे हुए हैं..उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्लैक बोर्ड लेकर उनको स्कूल जाना ही जाना है..बिना ब्लैक बोर्ड के जरिए नही है..पिला रंग प्रेमानंद महाराज ओढ़ते हैं..पिला पीताम्बर कृष्ण भगवान का रंग है..इसलिए धारण किया है..हरा भरा है इसलिए दोनो कलर धारण किया है..उन्होंने युवाओं से विदेशी कपड़ों को त्यागने और स्वदेशी को अपनाने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि हमारा सिंबल ब्लैक बोर्ड है, जो ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है। जिस तरह सभी बच्चे ब्लैक बोर्ड पर पढ़कर आगे बढ़ते हैं, वैसे ही अब पीले रंग वाले दलों को भी यहां आकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा राज्य में रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं है ..जनशक्ति जनता दल युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है ..उन्होंने भीड़ के उत्साह के सराहना करते हुए कहा कि यह परिवर्तन की लहर का संकेत है जब जनता आंधी पानी में भी उन्हें सुनने के लिए खड़ी है वह भी जनता के लिए मर मिटने को तैयार है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि दस वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान उन्होंने चीनी मिलों को चालू कराने और उसी चीनी से बनी चाय पीने का वादा किया था, लेकिन आज तक वह पूरा नहीं हुआ.. साथ ही कहा कि एनडीए सरकार बिहार से मजदूरों के पलायन को रोकने में पूरी तरह विफल रही है..धोती और कुर्ता में पहुंचे तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा पर चल रहे हैं.. माता-पिता की विचारधारा भिन्न हो सकती है, लेकिन वे पूजनीय हैं। उन्होंने घोषणा की कि गायघाट से जनशक्ति जनता दल का उम्मीदवार भी स्थानीय ही होगा और कार्यकर्ता उसे जिताने का प्रयास करेंगे।
भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता के प्रेम और सहयोग से ही पार्टी का विस्तार प्रतिदिन तेज गति से हो रहा है..

Join us on: