शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

1 प्रधानमंत्री मोदी आज युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की सौगात दिए। इन योजनाओं का विशेष फोकस बिहार पर रहा;जिसमें पीएम-सेतु,स्किल लैब्स,NIT पटना का नया कैंपस भी शामिल है

2 सेना प्रमुख बोले:भारत अब संयम नहीं रखेगा,आगे की कार्रवाई करेगा;पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा,भूगोल में रहना है या नहीं

3 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैन समुदाय की मेहनत और योगदान को सराहा,कहा:भारत बनेगा दुनिया की फैक्ट्री

4 देश के टैक्स कलेक्शन में 24 फीसदी योगदान देता है जैन समाज,आबादी सिर्फ आधा पर्सेंट:राजनाथ सिंह

5 CJI गवई बोले:बुलडोजर एक्शन का मतलब कानून तोड़ना, सरकार एक साथ जज,जूरी और जल्लाद नहीं बन सकती

6 PoK में मानवाधिकार के उल्लंघन के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार,विदेश मंत्रालय ने लगाई पड़ोसी मुल्क को लताड़

7 देश की सुरक्षा होगी और भी चाक-चौबंद,दुश्मनों के खड़े होंगे कान;S-400 की अतिरिक्त खेप खरीदने की हो रही तैयारी!

8 2 साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप नहीं दें,केंद्र सरकार की एडवाइजरी; MP-राजस्थान में कफ सिरप के सैंपल में टॉक्सिन केमिकल नहीं मिला

9 हाईकोर्ट बोला:विजय की पार्टी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती,करूर भगदड़ के बाद चले गए,माफी तक नहीं मांगी;जांच के लिए SIT बनाई

10 दीपावली-छठ पूजा से पहले बिहार के कर्मचारियों को सौगात,सरकार ने बढ़ाया ‘DA,कैबिनेट में हुए अहम फैसले

11 बैंक छोटे शहरों-ग्रामीण इलाकों में बढ़ा रहे ATM की संख्या,डिजिटल पेमेंट और बढ़ती लागत के चलते रणनीति बदली;अभी 1 लाख लोगों पर 15 एटीएम

12 वैष्णो देवी यात्रा 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बारे में जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है

13 अरब सागर में उठा तूफान,गुजरात तट की ओर बढ़ रहा ‘शक्ति’ चक्रवात;मौसम विभाग का अलर्ट

14 अहमदाबाद टेस्ट दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का रहा बोलबाला,राहुल-जुरेल के बाद जडेजा का शतक,दूसरे दिन भारत का स्कोर 448/5,वेस्टइंडीज पर 286 की बढ़त ली; जडेजा,जुरेल और राहुल ने शतक लगाए

15 ट्रम्प बोले:हमास रविवार शाम तक सीजफायर प्लान माने,ऐसा नहीं किया तो और हमले करेंगे,हमास सीजफायर को राजी,गाजा पर कब्जा छोड़ेगा,ट्रम्प ने 6 घंटे पहले अल्टीमेटम दिया था;इजराइल से तुरंत बमबारी रोकने को कहा

16 वायुसेना प्रमुख का ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा खुलासा,पाकिस्‍तान के 6 से 7 जेट मार‍ गिराए थे

17 जनरल द्विवेदी की पाक को बड़ी चेतावनी,तय कर लो दुनिया के नक्शे पर रहना है या मिटना’ आर्मी चीफ का PAK को अल्टीमेटम

18 ट्रंप के गाजा प्लान पर राजी हुआ हमास,सभी इजरायली बंधकों को करेगा रिहा

19 12 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल… POK में PAK के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

20 राहुल में कौन सी प्रतिभा,जिसके लिए विदेशी विश्वविद्यालय उन्हें बुलाते हैं:BJP

21 जिस थाली में खाया उसी में किया छेद,PAK ने ट्रंप के गाजा प्लान को दिया झटका

22 कानून व्यवस्था संभालो,झूठे आरोप भारत पर मत थोपो,बांग्लादेश को MEA ने फटकारा

23 राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा,महंगाई भत्ता बढ़ा

24 अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल,राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया आदेश

25 केंद्रीय जांच रिपोर्ट में खुलासा:खांसी की दवाओं में जहरीले रसायन नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी किया गाइडलाइन

26 भारत का स्वर्ण भंडार 2.2 बिलियन डॉलर बढ़ा,कुल विदेशी मुद्रा भंडार 700.2 बिलियन डॉलर के करीब

27 वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं:टैरिफ जैसे झटके झेलने में सक्षम भारतीय अर्थव्यवस्था,रूस से तेल खरीदना जारी रहेगा

28 हनुमानगढ़ में गुरुद्वारे पर कब्जे का विवाद,हिंसक झड़प,बच्चों समेत 8 घायल, बाहरी लोग जबरन घुसे; स्कूल बंद,15 थानों की पुलिस तैनात

29 भारत रूस से और S-400 डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है,S-500 खरीदने पर विचार करेगा; दिसंबर में पुतिन के भारत दौरे के समय डील संभव

30 जुबिन गर्ग मौत मामले में साथी की गवाही ने चौंकाया;साजिश और जहर देने का दावा

31 बुलडोजर ऐक्शन से नहीं,कानून के शासन से चलता है देश;फिर क्यों बोले CJI गवई

32 रोहित-विराट की धमाकेदार वापसी! AUS सीरीज से पहले आज हो सकता है टीम का ऐलान

33 पटना में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक शुरू;तूफान की वजह से नीदरलैंड्स के स्किपोल एयरपोर्ट पर दर्जनों फ्लाइट्स रद्द

34 UP:फर्रुखाबाद के कोचिंग सेंटर में तेज धमाके में एक शख्स की मौत,6 घायल;मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बाद केरल में भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप बैन

35 दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,राजधानी में अब केवल जरूरतमंदों को ही मिलेगी आर्थिक सहायता;बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट में गड़बड़ी,BJP की बी-टीम के रूप में काम कर रहा है EC:जयराम रमेश

36 मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी;तौकीर रजा की संस्था IMC के प्रवक्ता के अवैध बारात घर पर एक्शन की तैयारी शुरू

37 रोहित शर्मा की जगह अब वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे शुभमन गिल;सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह पर दबाव डाला होगा,पी चिदंबरम के बयान पर बीजेपी का पलटवार

38 भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया;बिहार के मुजफ्फरपुर में बनेगा एयरपोर्ट,डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

39 भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज:हार की कगार पर वेस्टइंडीज,भारतीय गेंदबाजों ने झटके 8 विकेट;जापान को मिलने जा रही हैं पहली महिला PM,सत्तारूढ़ पार्टी ने साने ताकाइची को चुना नया नेता

40 गुजरात BJP के नए अध्यक्ष के तौर पर जगदीश विश्वकर्मा के नाम का आधिकारिक ऐलान;दिल्ली:PM मोदी ने विज्ञान भवन में ITI के टॉपर्स को किया सम्मानित

Join us on: