रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
तेज बारिश एवं सांय सांय करती तेज हवा जनजीवन को अस्त – व्यस्त कर दिया है
जगह जगह सरको पर जलजमाव ने लोगों को आवाजाही में भारी परेशनी का सामना करना पड़ रहा है
मधुबनी जिला मुख्यालय से लेकर सम्पूर्ण जिले भर मे शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश और हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार रुक रुक कर हो रहे वर्षात के कारण जगह जगह सड़कों पर जलजमाव हो गया है। जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही लोग अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं।
तेज हवाओं के कारण बासोपट्टी प्रखंड के कई गांवों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़ा हैं। जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने और खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुबह से ही बिजली गुल है। जिससे जहां लोगों को अंधेरे और जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश और तेज हवाओं से कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की दीवारें ढहने और छप्पर उड़ने की खबरें आ रही हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल को भी तेज हवा और वर्षा से क्षति होने से किसानों के चेहरे पर बल परता दिखाई दे रहा है। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने बताया है कि सड़क पर गिरे हुए पेड़ों और टूटे हुए बिजली तारों को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वयं रास्ता साफ करने का प्रयास कर यातायात बहाल किया है। लोग प्रशासन और बिजली विभाग से स्थिति सामान्य करने को लेकर तत्काल पहल करने के लिए मांग किया हैं।
इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों तक मधुबनी जिले के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि बिना देर किए राहत दल भेज कर, गिरे हुए पेड़ो को हटाने, बिजली व्यवस्था बहाल करने और प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि किसी बड़े हादसे की संभावना को टाला जा सके।




