रिपोर्ट- बिकास कुमार
कोसी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षा को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय: डा आलोक रंजन
सहरसा :- क्षेत्रीय विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बिहार सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग वायुयान संगठन निदेशालय द्वारा सहरसा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु अतिरिक्त 12.08891 एकड़ भूमि अर्जन के लिए ₹1,47,76,56,180/- एक सौ सैंतालीस करोड़ छिहत्तर लाख छप्पन हजार एक सौ अस्सी रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस निर्णय से न केवल कोसी क्षेत्र की हवाई सेवाओं को सशक्तता मिलेगी, बल्कि रोजगार, पर्यटन और आर्थिक विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह कदम सहरसा सहित पूरे कोसी प्रमंडल के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर सहरसा विधायक डॉ॰ आलोक रंजन ने कहा कि सहरसा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार के लिए बिहार सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति कोसी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षा को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय है। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी, व्यापारिक संभावनाएं और निवेश के अवसरों में व्यापक वृद्धि होगी।डॉ रंजन ने इस निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा ,उड्डयन मंत्री तथा संपूर्ण राज्य सरकार को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय कोसी क्षेत्र के समग्र विकास को नई उड़ान देगा। यह कदम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के विकसित बिहार सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है।




