बिहार के मुजफ्फरपुर में मूसलाधार बारिश से स्मार्ट सिटी बना ‘वॉटर सिटी’!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!


नगर निगम की व्यवस्था ध्वस्त.. सड़कों पर दो फीट तक पानी जमा..शहर झील में हुआ तब्दील..आने जाने में लोगो को हुई परेशानी

मुजफ्फरपुर में मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। चक्रवात के प्रभाव से हो रही लगातार बारिश ने स्मार्ट सिटी को पानी-पानी कर दिया है। शहर की अधिकांश सड़कों पर दो फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।मोतीझील, इस्लामपुर, सदर अस्पताल, स्टेशन रोड, जीरोमाइल और महेश बाबू चौक जैसे व्यस्त इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। जलजमाव का पानी घंटों बाद भी नहीं निकल रहा है। जर्जर सड़कों पर भरे पानी के कारण आवाजाही खतरनाक हो गई है।सदर अस्पताल परिसर में भी लबालब पानी भर गया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही शहर में हर साल यही स्थिति बन जाती है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने और जल निकासी तंत्र के खराब रहने के कारण हल्की बारिश में भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम सिर्फ कागजों पर सफाई दिखाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। इस जलजमाव के मुद्दे पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा से जब सवाल किया गया कि पिछले चुनाव के दौरान लगभग ऐसी ही परिस्थिति जलजमाव की बन गयी थी आज इस शहर के लोग जाम और जलभराव से त्राहिमाम की बन गयी है, सुरेश शर्मा ने कहा कि इसके लिये नगर के कॉंग्रेस विधायक विजेंदर चौधरी सीधा जिम्मेदार है नगर निगम पर उसी का कब्जा है।

बाइट:-

Join us on: