मुख्यमंत्री देंगे मुंगेर को बड़ी सौगात, मदर डेयरी यूनिट और गंगा मरीन ड्राइव सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे मुंगेर को बड़ी सौगात, मदर डेयरी यूनिट और गंगा मरीन ड्राइव सहित कई परियोजनाओं का आज शिलान्यास

मुंगेर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलेवासियों को एक साथ कई बड़ी सौगातें देने आ रहे हैं। जमालपुर में मदर डेयरी के मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास, मुंगेर से सुल्तानगंज तक गंगा मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज से गंगाजल को हनुमना डैम तक लिफ्टिंग योजना, सुल्तानगंज से देवघर तक फोरलेन सड़क परियोजना और अन्य कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Vo :आज शनिवार 04 अक्टूबर को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के साथ मुंगेर जिले के लौहनगरी जमालपुर पहुंचेंगे।

यहां बीआईएडा की जमीन पर 250 करोड़ की लागत से बनने वाले मदर डेयरी मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जमालपुर जे.एस.ए. ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में एक साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मुंगेर से सुल्तानगंज गंगा मरीन ड्राइव

सुल्तानगंज से गंगाजल को हनुमना डैम तक लिफ्टिंग योजना

सुल्तानगंज से देवघर तक फोरलेन सड़क परियोजना

नगर निकाय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति योजनाएँ

ग्रामीण सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कार्य

शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई परियोजनाएँ

इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाभुकों से संवाद करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। गोल्फ ग्राउंड में हैलीपैड बनाया गया है, बीआईएडा में मदर डेयरी भूमि पूजन की तैयारी है, जबकि जे.एस.ए. ग्राउंड में वाटरप्रूफ पंडाल और स्टॉल बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमालपुर जो रेल कारखाने और लौहनगरी के लिए प्रसिद्ध है, अब मदर डेयरी यूनिट और गंगा मरीन ड्राइव जैसी योजनाओं से औद्योगिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से नई पहचान पाएगा। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

बाइट : निखिल धनराज निप्पाणीकर, डीएम मुंगेर

Join us on: