बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..
बिहार चुनाव में खपाने को लेकर आ रही 80 लाख की शराब हुआ जप्त, दो गिरफ्तार
बक्सर में उत्पाद विभाग ने वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपए की शराब जब्त की है उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बिहार चुनाव मेें वोटरो को लुभाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के रास्ते से भारी मात्रा में शराब बेगूसराय ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन नियमित चेकिंग के दौरान बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु पर ही भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर पकड़े लिया गया! बताते चले की
तस्करों ने शराब छिपाने का एक नया तरीका अपनाया था। ट्रक को सैकड़ों बोरे कपड़े की कटिंग वाले कबाड़ से भरा गया था, जिसके भीतर शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। बाहर से देखने पर यह कबाड़ से लदा ट्रक लग रहा था, लेकिन शक के आधार पर गहन जांच के बाद शराब की बड़ी खेप का खुलासा हुआ।
बाइट- अशरफ जमाल उत्पाद अधीक्षक बक्सर




