बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..
बक्सर में दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसे लेकर बक्सर पुलिस क्षेत्र के हर एक चप्पे चप्पे पर सतर्क दिखी मिली विशेष कर मनचलो और लहरिया कट वाहन चालकों पर विशेष रूप से नजर रखी और कई लोगों पर कार्रवाई भी की . बक्सर के पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने दावा किया है कि मां भवानी के भक्तों को पूजा के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी. और पुलिस की महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस होगा.
बता दें, बक्सर सहित पूरे जिले में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है खासकर बक्सर शहर में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता है. जिसमें सिर्फ जिले के लोग ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं ऐसे में लाखों की भीड़ उमड़ती है. वहीं, पूजा के वातावरण में खलल न पड़े. इसमें पुलिस की भूमिका अहम होती है.




