सहरसा- महिला के साथ किया छिनतई व छेड़खानी, मामला दर्ज, पुलिस जुटी कार्रवाई में।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड 22 की रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि वह इलाज करवाने के लिए ई रिक्शा से डॉक्टर कल्याणी सिंह के पास जा रही थी। इसी दौरान पानी टंकी स्थित सदर एसडीओ आवास के पास चार अज्ञात अपराधियों ने उसका रिक्शा रुकवाया और मोबाइल पर्स और दुपट्टा छीनकर फेंक दिया। महिला के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने और बुलेट पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और गाली-गलौज भी किया गया।
महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटने लगे जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join us on: