रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार!
दुर्गा पूजा की खरीदारी कर रहे ग्राहकों में मची अफरातफरी, पुलिस-दमकल ने संभाली स्थिति
बांका शहर के मुख्य बाजार में सोमवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब काली मंदिर के पास स्थित व्यवसाई मंटू कुमार उर्फ़ मदनलाल बनवारी के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंटू कुमार का पूजा सामग्री और कपड़े का दुकान है, जिसके पीछे गोदाम एवं आवास स्थित है। अचानक उठे धुएँ को देख आसपास के दुकानदार और खरीदार घबरा गए। दुर्गा पूजा की खरीदारी कर रहे ग्राहकों में भगदड़ की स्थिति बन गई।
मामले की जानकारी मिलते ही बांका थाना प्रभारी राकेश कुमार , पुलिस बल और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना में गोदाम में रखे भारी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। गनीमत रही कि समय रहते भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट




