बांका पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार!

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर एसडीपीओ बांका के नेतृत्व में तकनीकी सेल बांका एवं अमरपुर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर अमरपुर थाना कांड संख्या 688/25 में चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ चिरैया निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद परवेज अंसारी को धर दबोचा।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त मोहम्मद परवेज अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अमरपुर थाना कांड संख्या 687/25 में चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा कांड संख्या 678/25 में चोरी की गई मालवाहक पिकअप की भी चोरी की थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इस छापेमारी अभियान में अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा सतीश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, पंकज कुमार मांझी, पुरुषोत्तम कुमार झा सहित कई अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और जनता को निश्चिंत होकर अपने क्षेत्र में रहने का माहौल उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

Join us on: