ऑपरेशन मुस्कान से 78 लोगों को मिला उनका खोया–चोरी हुआ मोबाइल, खुशी से खिले चेहरे!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर पुलिस की विशेष पहल ऑपरेशन मुस्कान ने सोमवार को सचमुच कई चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। चोरी और खोए हुए मोबाइल की वापसी की उम्मीद छोड़ चुके 78 लोग उस समय गदगद हो उठे, जब एसपी सैयद इमरान मसूद ने अपने हाथों से उन्हें उनका मोबाइल फोन लौटाया।

एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोग अपने-अपने मोबाइल पाकर भावुक हो गए। कई महीनों से जिन फोन का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, वे अचानक लौटने पर खुशी से झूम उठे।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मिशन मुस्कान के तहत पुलिस चोरी या खोए मोबाइल की खोज कर उन्हें उनके असली मालिक तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि जब किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो वह व्यक्ति थाना में आवेदन देता है। पुलिस उस आवेदन को सीआईआर पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई शुरू करती है। तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के बाद जब मोबाइल बरामद होता है तो संबंधित धारक को बुलाकर सौंप दिया जाता है।उन्होंने आगे बताया कि पिछले दो वर्षों में मुंगेर पुलिस ने करीब 250 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए हैं। आज भी 78 लोगों को उनका फोन लौटाया गया है।

मिशन मुस्कान के तहत आज 78 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि जनता का भरोसा मजबूत रहे और हर शिकायत का समाधान हो।

मोबाइल पाकर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की और एसपी व मुंगेर पुलिस का धन्यवाद किया।
महेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी कि चोरी हुआ मोबाइल कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने असंभव को संभव कर दिखाया।
अनीता देवी ने कहा कि कई महीने पहले खोया मोबाइल लौटने से पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
धरवेंद्र कुमार पासवान और काजल कुमारी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि पुलिस की यह पहल सराहनीय है।

Join us on: