रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित जयनगर रेलवे स्टेशन से एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। पुछताछ करने पर बताया गया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति नाइजीरिया का नागरिक है। जिसे जयनगर आरपीएफ ने जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर से हिरासत में लिया और पूछताछ किया। विदेशी नागरिक से आरपीएफ ,एसएसबी और एंजिसियो व जीआरपी ने पूछताछ पे पाया कि वे हाल के दिनों मे नेपाल के जेल से फरार हुआ था। पूछताछ के पश्चात आरपीएफ के द्वारा एसएसबी और आरपीएफ और जीआरपी के मौजूदगी में कागजी कार्रवाई करते हुए जयनगर इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र स्तर ईनरवा बॉर्डर पर नेपाल पुलिस प्रशासन को उसे सुपुर्द कर दिया गया।




