रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार!
बांका। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ बर्मा के निर्देश पर फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के ग्राम–नगरडीह निवासी कुख्यात अपराधी शिवनंदन पंजीयारा का पुत्र जगदंबी पंजीयारा उम्र 45 वर्ष, को पुलिस की टीम ने धर दबोचा।
जनकधारी पंजीयारा पर पिछले दस वर्षों में हत्या, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित सात संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इस छापामारी अभियान में शामिल थानाध्यक्ष फुल्लीडुमर गुलशन कुमार, एसआई शरद श्रीवास्तव, एएसआई अमीर कुमार मालाकार, एएसआई प्रमोद कुमार तथा चौकीदार दीप नारायण पासवान शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।




