गृहमंत्री अमित शाह अच्छे रणनीतिकार, बनायेंगे फिर NDA सरकार- गिरीराज सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

गिरिराज सिंह ने अमित शाह की बैठक के बाद कहा कि गृह मंत्री एक अच्छे नीतिकार और राजनेता हैं। वे बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए आए हैं। प्रियंका गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल राज किया और गरीब महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। नीतीश कुमार की सरकार ने जीविका दीदी को समर्थन दिया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी आए थे, तब देश में केवल 2-2.5 करोड़ महिलाएं थीं, जिन्हें 22 करोड़ रुपये दिए गए थे। आज देश में 11 करोड़ महिलाएं हैं और बिहार में लगभग 2 करोड़ महिलाएं हैं। बैंक से 11.5 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई क्यों बोलेगा तेरे अंगने में मेरा क्या काम। पहलगाम अटैक को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि उसके देह में इतना दर्द हुआ है कि उसकी जुबानी नहीं खुल रही है। सारे आतंकी अब घर में छुप गए हैं।

Join us on: