रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, शहर में कई मार्गों पर रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की गई है। करगिल बस स्टैंड में अस्थायी सरकारी बस स्टैंड कार्यरत रहेगा।
लघु समिति का गेट, मंगला स्थान मोड़, मिरदाद मोड़, बनौलिया मोड़ मंदिर, खैराबाद, बड़ी दरगाह टोओपी, नया टोला, सोराबीपर तिराहा, बाबा मणिराम तालाब, खैराबाद मोड़ व साठोपुर पुल के पास वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
शहर के कई मार्ग दुर्गा पूजा में सुबह 8 बजे से रात 2 बजे तक वन-वे रहेंगे, जैसे कि सोगरा कॉलेज मोड़, भरावपर चौक से पोस्ट ऑफिस मोड़ होते हुए बिचली खंदक, अस्पताल मोड़ से बड़ी पहाड़ी चौक आदि।
रांची रोड से नाला रोड होते हुए मछली मंडी तक ऑटो व टोटो के परिचालन पर रोक रहेगी। 9 से 13 अक्टूबर तक ई-रिक्शा, ऑटो इत्यादि दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।




