मुंगेर- एक बार फिर से रिश्ते हुए शर्मशार, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

– मुंगेर जिले असरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 34 वर्षीय मामा ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह थाना पहुंचे एवं आरोपी से पूछताछ किया। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।
जानकारी के अनुसार नाबालिग भांजी अपने गांव के एक प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसकी जानकारी दिल्ली में माता-पिता को मिलने पर उन्होंने अपने भाई को फोन कर पूरा मामला बताया।
इसके बाद मामा ने नाबालिग की खोजबीन शुरू किया और मिलने पर भांजी को अपने घर ले आया। इसी दौरान देर रात उसका प्रेमी भी घर पर पहुंच गया। जिससे मामा आक्रोशित हो गया और भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि घटना के समय आरोपी की पत्नी घर में मौजूद नहीं थी।किसी तरह से पीड़िता ने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से असरगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष मो हसीब, पी एस आई नेहा कुमारी ,राहुल कुमार सहित पुलिस बल के साथ घटना स्थलपर मौके और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किया।
इधर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जिसमें पीड़िता ने अपने मामा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस ने नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच एवं न्यायालय में बयान दर्ज करने के लिए मुंगेर भेज दिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर कुमार को भी मुंगेर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि असरगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके नजदीकी रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच एवं कोर्ट में बयानके लिए भेजा गया है। कांड के एकमात्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाइट-सिंधु शेखर सिंह एसडीपीओ तारापुर

Join us on: