खगड़िया- लूटपाट को अंजाम देने वाले दो 50 हजार का ईनामी अपराधी समेत 3 गिरफ्तार!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!

खगड़िया के महेशखुंट थाना पुलिस और खगङिया जिला पुलिस के संयुक्त छापेमारी में दो पचास हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो अपराधी धर्मेंद्र कुमार और पवन कुमार नेशनल हाइवे पर लुटपाट की घटना को गिरोह बनाकर अंजाम देता है। गिरप्तार दोनो अपराधी इस गिरोह का मुख्य सरगना है। अपराधी धर्मेंद्र कुमार पर पटना जिला के कई थाना में लूटपाट डकैती छीनतई के 13 केस दर्ज है।वही अपराधी पवन कुमार पर भी पटना जिला के थाना में सात केस दर्ज है। खगङिया एसपी ने बताया की दोनो अपराधियों ने मिलकर पांच साल पहले खगङिया के महेशखुंट में एक स्कार्पियो की लूट किया था ड्राइवर को हाथ-पैर बांधकर सङक किनारे फेक दिया था।

Join us on: