खगड़िया- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


आज युथ फाउंडेशन पुस्तकालय का शुभारंभ लाभगांव में किया गया, यह पुस्तकालय स्थानीय विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए अध्ययन, ज्ञानवृद्धि और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
इस पुस्तकालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युथ फाउंडेशन खगड़िया के संरक्षक श्री संजय खंडेलिया ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि
“युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। शिक्षा और संस्कार से ही समाज और देश की प्रगति संभव है। इस पुस्तकालय के माध्यम से युवाओं को ज्ञान, प्रेरणा और नई सोच की दिशा मिलेगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक युवा ने यह संकल्प लिया कि “हम सभी भी संजय खंडेलिया की प्रेरणा से समाजहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह के सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।”
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री मृत्युंजय झा , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अश्विनी चौधरी जी, भदासमंडल अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल जी, भाजपा नेत्री श्रीमती वंदना सिंह पटेल जी, युथ फाउंडेशन के सचिव श्री पुरुषोत्तम सा
हनी जी, कोषाध्यक्ष श्री हर्ष केडिया जी, श्री राहुल भगत जी, श्री सनी जी, श्री रणधीर जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय युवा साथी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

युथ फाउंडेशन (रजि.) खगड़िया ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐसे सार्थक प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Join us on: