प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन की तैयारी का जायजा लेने मोतिहारी पहुँचे पप्पू यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के गांधी मैदान में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करने जा रही हैं, जो बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मोतिहारी सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में इसकी पुष्टि की और कहा कि इस दिन कांग्रेस चुनाव का शंखनाद कर देगा।प्रियंका गांधी की जनसभा मोतिहारी के गांधी मैदान में दोपहर करीब दो बजे होगी।बता दे कि मोतिहारी विधानसभा सीट आरजेडी के हिस्से में है, जहां प्रियंका की रैली को प्रेशर पॉलिटिक्स के रूप में देखा जा रहा है।कांग्रेस महागठबंधन में 70 सीटों की मांग कर रही है, जबकि आरजेडी इससे कम सीटें देने पर अड़ी है।वही मोतिहारी विधानसभा सीट की पर बीजेपी का मजबूत पकड़ है।2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रमोद कुमार ने जीत हासिल की थी।वही प्रियंका गांधी की रैली के जरिए कांग्रेस मोतिहारी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और आरजेडी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
बाइट :—– पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव।

Join us on: