1001 कुमारी कन्याओं द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर धूमधाम से निकला गया विशाल कलश शोभायात्रा!

SHARE:

रिपोर्टर — मुकेश कुमार!

मधुबनी नवरात्र की शुरुआत के मौके पर बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में 1001 कुमारी कन्याओं के द्वारा सोमवार को कलश शोभायात्रा बड़े धूमधाम ही उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। चिलमिलिया, कौआहा और बासोपट्टी सहित आसपास के कई गाँवों में श्रद्धालुओं ने परंपरा अनुसार आयोजित कलश शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कलश यात्रा की शुरुआत स्थानीय पूजा स्थल से वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद सिर पर कलश लिए सैकड़ों महिलाएँ और युवतियाँ मंगल गीत गाती हुई गाँव की गलियों और मुख्य सड़कों से गुज़रते हुए आगे बढती रही। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु दुर्गा माता की जयकारे लगाते भक्ति में सराबोर दिखाई दी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के आवाजऔर भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः पूजा स्थल पर पहुँची, जहाँ कलशों की स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र पूजा आरंभ हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और प्रतिदिन सुबह साम आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक भी तैनात किए गए हैं।

कलश शोभायात्रा में शामिल लोगों ने आस्था और उत्साह को देखते हुए माहौल भक्तिमय बना रहा। गाँव-गाँव में इस वर्ष नवरात्रा आयोजन को लेकर गहरी श्रद्धा और उल्लास देखा जा रहा है।
इस अवसर पर पूजा समिति अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख बासोपट्टी वीरेंद्र झा उर्फ ननू झा,अरुण चौधरी, कोषाध्यक्ष अमर झा, आदित्य नाथ चौधरी, सचिव विनोद झा, राम आधार चौधरी, समिति अजीवन सदस्य संतोष झा, रमन कुमार झा, छोटे कुमार झा, बिंदे मंडल,सीताराम शाह, जवाहर शाह, भोला साह, महेंद्र शाह, पांडव कुमार, बैजू ,कृष्ण कामत, ललित कामत,राम ईश्वर राय सहित सम्पूर्ण गांव के लोग शामिल रहें। सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र का माहौल आज पहले दिन शैल पुत्री के पूजा आराधना के साथ ही भक्ति मय बना हुआ है।

Join us on: