रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
राजद विधायक का विरोध
पूर्व मंत्री और आरजेडी MLA का विरोध
कांटी विधानसभा के MLA के विरोध में RJD के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने किया सभा का आयोजन
कांटी विधानसभा से आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आलाकमान से प्रत्याशी बदलने का किया मांग
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कांटी विधानसभा का मामला
ANCHOR-: विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेताओं का आपस में सिरफुटौअल…… आरजेडी नेताओं ने अपने ही विधायक और पूर्व मंत्री का सभा का आयोजन कर विरोध किया…… आरजेडी नेताओं ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से प्रत्याशी बदलने का भी मांग किया है…… आपको बता दे कि यह सभा राजद कार्यकर्ता एवं जनता संवाद के नाम से आयोजित किया गया था…..
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांटी प्रखंड अंतर्गत हरचंदा गांव में मुख्य सड़क के किनारे यह आयोजित किया गया था
जिसमें कई वक्ताओं ने अपने ही पार्टी राजद के वर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़ा किया और कहा कि इनका कार्यकाल ठीक नहीं रहा जनता में आक्रोश है,
यदि यह विधायक इसराइल मंसूरी को फिर से पार्टी का अगर टिकट मिलता है तो चुनाव पार्टी (राजद) हार जाएगी इसलिए प्रत्याशी बदलने आलाकमान, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को विधायक दर किनार करते हैं।
वही सभा की अध्यक्षता राजद के मड़वन प्रखंड अध्यक्ष ने किया तो मौके पर सभा के मंच पर राजद के पुराने एवं सक्रिय मुस्लिम, दलित और यादव समाज से आने वाले नेता कार्यकर्ता समेत कई जाति धर्म से आने वाले राजद के नेता कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
वहीं आपको बता दें कि लगातार इस तरह का जन विरोध राजद के कांटी विधायक इसराइल मंसूरी का जारी है । यह विरोध कोई और नहीं बल्कि राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ही किया जा रहा है ऐसे में बता दे कि बीते दिन जब तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर के कांटी विधान सभा में पहुंचे थे तो इस दौरान भी तख्ती दिखा कर प्रत्याशी बदलने का मांग किया गया था।जो विरोध अभी भी कांटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके के लोगों में जारी है और वहीं आज राजद के लोगों ने सभा के मंच से वक्ताओं ने विरोध जताया और आला कमान से प्रत्याशी बदलने का मांग किया।।




