:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
– बाढ़ अनुमंडल में कई थाना अध्यक्षों का तबादला हुआ है जिसमें कुछ थाना अध्यक्ष ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है ल, जिसमें पंचमहला थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है, वहीं हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने भी आज पदभार ग्रहण कर लिया, पदभार ग्रहण करते ही नये थाना अध्यक्ष रंजन कुमार काफी एक्टिव और एक्शन में दिख रहे हैं, उन्होंने बताया कि आम लोगों के लिए 24 घंटे थाने के दरवाजे खुले हैं वे ज़ब चाहें आयें अपनी समस्या रखें, यथासंभव उसका निराकरण किया जाएगा,तो वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट और साफ तौर पर कह दिया कि किसी भी तरह के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही नशे के कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी, विशेष तौर पर जो युवा सुखा नशे के शिकार हुए हैं या सुखा नशा के कारोबार में लगे हुए हैं उन पर कड़ी नजर पुलिस की रहेगी और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, नए थाना अध्यक्ष के एक्शन में आने से आम लोगों ने जहां राहत की सांस ली है वहीं बदमाशों में खलबली मची हुई है!
बाइट – रंजन कुमार, SHO, हाथीदह




