मुंगेर -शारदीय नवरात्रा में मंदिर प्रांगण के अंदर भक्तों की रोक, मुख्य गेट पर कर सकेंगे पूजा!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-मुंगेर : शारदीय नवरात्रा में शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन गर्भगृह में अभी भी करीब चार से पाँच फीट से अधिक बाढ़ का पानी रहने से सुरक्षा को लेकर मुख्य गेट करीब 40 दिनों से बंद है। भक्त मंदिर से पानी निकलने तक मुख्य गेट पर ही पूजा करेंगे।

देश के 52 शक्तिपीठ में एक है चंडिका स्थान एक है। यहां मां की बाईं नेत्र की पूजा होती है। चंडिका स्थान के पुजारी नंदन बाबा ने बताया कि गर्भगृह एवं इसके बाहर अब भी पानी है। पानी निकलते ही मंदिर की सफाई कराकर भक्तों के लिए मुख्य गेट खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 दिनों से मंदिर प्रांगण और गर्भगृह में बाढ़ का पानी प्रवेश किए हुए है, जिसके कारण गर्भगृह के साथ मंदिर बंद है। वहीं मां की पूजा गर्भगृह के पीछे की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी बाढ़ का पानी मंदिर से निकलने में समय लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे कम हो रहा है। शारदीय नवरात्रा को लेकर भक्तों के लिए मुख्य गेट पर पूजा की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने आगे बताया कि नवरात्रा में मां शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ होती है। मुंगेर सहित आसपास के जिले और अन्य राज्यों से भक्त पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी कई दिनों से प्रवेश किए रहने के कारण सभी पुजारी और दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। भक्त मुख्य गेट पर दर्शन कर लौट जा रहे हैं।

वहीं मां शक्तिपीठ चंडिका स्थान के सचिव सौरभ निधि ने बताया कि चालीस दिनों से मंदिर प्रांगण और गर्भगृह में बाढ़ का पानी प्रवेश किए हुए है। गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के कारण बाढ़ का पानी नहीं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रा को लेकर मंदिर की रंग-रोगन सहित साफ-सफाई का कार्य किया गया है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि जैसे ही गर्भगृह से पानी निकल जाएगा वैसे ही मंदिर प्रांगण में भक्तों को प्रवेश कराया जाएगा। तब तक सभी लोग मां की पूजा घर और अन्य मंदिरों में करें।

Join us on: