प्रेम प्रसंग में हत्या की साजिश नाकाम, बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

-बाढ़ थाना क्षेत्र के पूरा गांव से पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। वही गिरफ्तार युवक के पास से दो देसी कट्टा बरामद किया गया है।

एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम में थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी फोरलेन के आसपास बैठे हैं और अपराध की योजना बना रहे हैं। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापामारी टीम का गठन किया। छापामारी टीम के द्वारा सूचना संग्रह कर पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली की धीरज पांडे और उसका एक सहयोगी किशोर है। धीरज पांडे का नालन्दा जिला के रहुई थाना अंतर्गत सौंसा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका लड़की के भाई रोहित पांडे के द्वारा विरोध किया जा रहा था जिसकी हत्या के लिए यह सभी इकट्ठा होकर योजना बना रहे थे। गिरफ्तार युवक को दो देसी कट्टा का इंतजाम हो गया था यह गोली का इंतजाम करने में जुटे थे। अगर इनको गोली मिल गई होती तो यही उनकी हत्या कर देते। इनको एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढ़ीबर गांव निवासी राजू पासवान और अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह द्वारा हथियार उपलब्ध कराया गया था यही दोनों इनको गोली भी देने वाले थे। बाढ़ थाना की सक्रियता के द्वारा होने वाली घटना को रोका जा सका है। ASP राकेश कुमार ने कहा कि छापामारी टीम में शामिल पुलिस कर्मी को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी।

बाइट – राकेश कुमार ASP

Join us on: