तेजप्रताप परिवार के सदस्य हैं, उनके लिए सौ खून माफ – राजद विधायक अनिरुद्ध यादव!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

राजद विधायक अनिरुद्ध यादव ने बख्तियारपुर में कार्यक्रम के दौरान तेजप्रताप यादव के द्वारा राजद और स्थानीय विधायक पर टिप्पणी को लेकर कहा कि वह पारिवारिक सदस्य हैं। उनके लिए सौ खून भी माफ है। उनपर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।
उन्होने कहा कि इस बार राजद बढत से जीत हासिल करेगी। बख्तियारपुर में तेजस्वी यादव के आने के बाद माहौल बदल गया है तेजस्वी का कार्यक्रम काबिल-ए-तारीफ है। भाजपा के कार्यक्रम में लोगों को रूपए बांटा जाता है भोजन का प्रबंध करते है उसके बावजूद भी एक घंटे कार्यक्रम लेट होने पर लोग कार्यक्रम छोड़कर भाग जाते हैं। तेजस्वी के कार्यक्रम में बिना नाश्ता के लोग डटे रहे। 5 घंटे लेट कार्यक्रम होने के बावजूद भी बख्तियारपुर में पच्चास हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ थी, इसी कारण भाजपा बेचैन है।

उन्होंने नगर परिषद और सरकार से मांग की कि फोरलेन से दो किलोमीटर दूर हटकर बख्तियारपुर नगर परिषद का डंपिंग यार्ड बनाया जाना चाहिए। सड़क के किनारे रहने के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है वही वहां दुर्गंध भी फैला रहता है। उसे फोरलेन से दो किलोमीटर दूर बनाया जाए।

बाइट – अनिरुद्ध यादव, राजद, विधायक

Join us on: