पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाथीदह थाना ने पांच महिला तस्करों को विदेशी शराब की खेप के साथ दबोचा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना जिले के मोकामा प्रखंड के हाथीदह थाना के द्वारा पांच महिला तस्करों को विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है पोंचो के पास से कुल मिलाकर 50 लीटर विदेशी शराब की खेत बरामद की गई है जिसमें कई टेट्रा पैक थे तो कई 180 मल के अन्य पैक थे जो विदेशी शराब है और यह सभी विभिन्न स्थानों की रहने वाली है जिसमें मुख्य रूप से बेगूसराय और पटना जिला शामिल है, और इनका एक ग्रुप है जो सभी मिलकर शराब की तस्करी में लिफ्त रहती हैं, पुलिस उनके आपराधिक इतिहास भी कंगाल रही है थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मोकामा से शराब लेकर कुछ महिलाएं बेगूसराय की तरफ जाने वाली है उन्होंने राजेंद्र सेतु पर वाहन चेकिंग लगा दिया और इसी दौरान कुछ महिलाओं को झोला और बैग लेकर ऑटो की ओर जाते देखा ऑटो स्टैंड की ओर जाते हुए सभी को महिला सिपाहियों ने रोका और जब सबकी तलाशी ली गई तो उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया,सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जहां से विधिवत अग्रसर कार्रवाई की जा रही है,यानी अब बिहार में शराब बंदी के बाद तस्करी न सिर्फ पुरुषों के द्वारा बल्कि महिलाओं के द्वारा भी द्रुत गति से की जा रही है!

Byte – दिनेश कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष, हाथीदह

Join us on:

Leave a Comment