रिपोर्ट- सुमित कुमार
:एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जन संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा, अपराध के सवाल पर कहा- पहले कितना हत्या-अपहरण होता था
:मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को मुंगेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धरहरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया और जन संवाद कार्यक्रम के जरिए स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
जनता से संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में आने का समय नहीं मिल पाया था। व्यस्तताओं के चलते अब जाकर वे जनता के बीच आकर उनकी बात सुन रहे हैं।
सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह फैसला एनडीए गठबंधन की बैठक में लिया जाएगा, जहां सभी घटक दल आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा करेंगे।
वहीं पटना में हुई आपराधिक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा,
पहले कितना अपहरण और हत्या होता था, आप देखिए। आपसी विवाद में कई बार घटनाएं हो जाती हैं। ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं। मगर कार्रवाई अब तुरंत होती है, आरोपी जल्दी गिरफ्तार हो जाते हैं।”
लखीसराय में मटन-भात विवाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया जो लोग भी आए थे, सभी को भोजन कराया गया। ऐसा कोई मामला नहीं है जैसा प्रचारित किया जा रहा है।”
बाइट: राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री




