जमुई- भूमि विवाद में पड़ोसियों ने रॉड से मारकर चार लोगों को किया घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बोझायत गांव में दबंग पड़ोसीयों ने भूमि विवाद के रंजिश में एक ही परिवार के चार लोगों को लोहे की रॉड से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी गरही थाना की पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में बोझायत गांव निवासी उपेंद्र यादव, मीरा देवी, अंशु देवी और उषा देवी शामिल हैं। घायलों ने मारपीट का आरोप टुनटुन यादव, शंकर यादव, प्रदीप यादव ,नेनेश्वर यादव ,दिनेश यादव और गोवर्धन यादव सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल के परिजन ने बताया कि करीब 10 वर्षों से शंकर यादव के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह किसी बात को लेकर शंकर यादव से कहा- सुनी हुई थी। गाली गलौज हुआ था। उसके बाद दोनों पक्ष को थाना में बुलाया गया था तो सभी लोग गरही थाना गए थे ।उसके बाद ऑटो पर सवार होकर देर रात सभी लोग घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो वाहन बोझायत गांव पहुंची इसी दौरान पहले से घात लगाए उक्त लोगों ने लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया। जिससे तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए ।फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना की जांच पड़ता मैं जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें