मोकामा पहुंचे किसान आयोग के अध्यक्ष हुआ जोरदार स्वागत,किसानों ने रखी समस्याएं!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

– मोकामा पहुंचे किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता जहां हाथीदह में उनका जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं स्थानीय किसानों ने जल निकासी की समस्या उनके सामने रखी, किसान नेता रमेश चंद्र सिन्हा ने मोकामा टाल क्षेत्र में जल जमाव एवं जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से उनके सामने उठाया जिस पर रूपनारायण मेहता ने कहा कि वह इसे लिखित में दें और उसे सरकार तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है,ताकि किसानों की समस्याएं दूर हो सके, बता दें कि रूपनारायण मेहता पटना जिला के महानगर भाजपा के अध्यक्ष भी हैं और किसान आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष हैं, किसान आयोग के अध्यक्ष बनने के साथ ही किसानों ने उन पर भरोसा जताते हुए समस्याएं रखनी भी शुरू कर दी है,इसी क्रम में आज वो मोकामा में किसानों से रूबरू हुए जहाँ किसानों ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होंने समस्या दूर करने का आश्वासन देते हुए सरकार से इस विषय में गंभीरता पूर्वक बात करने का आश्वासन दिया है!
वहीं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद महामंत्री निलेश कुमार पवन, मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कुमार सोनी ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, इसके अलावा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ने बताया कि यहां किसानों की क्या समस्याएं हैं और उन्होंने किसान आयोग के अध्यक्ष का समक्ष जो समस्या रखी उसका निराकरण कैसे किया जा सकता है?

बाइट – रूप नारायण मेहता, अध्यक्ष बिहार किसान आयोग
बाइट – शशि शंकर शर्मा, भाजपा नेता व,अध्यक्ष मुखिया संघ!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें