:- रागिनी शर्मा!

मराँची थाना द्वारा एक बदमाश को हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कृष्णनंदन महतो उर्फ कृष्णनंदन बिंद को थाना क्षेत्र के कसहा दियारा से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगा जिसे खदेड़कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार बदमाश से पुलिस पूछताछ कर इसके आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि कसहा दियारा बदमाशों का अड्डा बनता जा रहा है, आये दिन यहाँ गोलीबारी और गैंगवार की घटनाएँ होती हैं, इसके साथ ही
यहाँ के बदमाश ट्रेनों में छिनतई , रोड रेंज आदि घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। यहाँ के बदमाश पुलिस पर भी कई बार गोलीबारी कर चुके हैं।




