ऐतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज के 126वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुये राज्यपाल!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज के 126वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन “Shining India to Amrit Kaal: Towards an Empowered and Viksit Bharat” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दीप प्रज्वलित करके किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय और प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय भी मौजूद थे।

प्राचार्य ओ.पी. राय ने राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम छात्रों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक अवसर था, जिसमें भारत के विकास और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। संगोष्ठी में विचार-विमर्श के माध्यम से देश की उन्नति के लिए विभिन्न दृष्टिकोण साझा किए गए।

Join us on:

Leave a Comment