हादसे में युवक की मौत, कागजात के लिये भटकते रहे परिजन, दलाली का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

बायपास पर हादसे में युवक की मौत, शव के कागजात के लिए मायागंज अस्पताल में परिजन भटकते रहे, दलाली का आरोप

भागलपुर के बायपास थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि सूरज मंगलवार की शाम अपने मामा के घर से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया हादसे के बाद बायपास थाना की पुलिस ने सूरज के शव को मायागंज अस्पताल भेजा जब सूरज के परिजन को इस घटना की जानकारी मिली तो वे मायागंज पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि सूरज का शव अज्ञात हालत में पड़ा हुआ है परिजन जब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाने बरारी थाना कैंप पहुंचे तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि बड़ा बाबू नहीं हैं उनके आने पर ही कागज मिलेगा इस बीच परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति दलाल के रूप में आया और कहा कि ₹10,000 दीजिए, तुरंत कागज बनवा देंगे सूरज के मामा प्रकाश साह ने बताया कि परिजन पिछले 5 घंटे से अस्पताल परिसर में चक्कर काट रहे हैं लेकिन किसी भी अधिकारी ने मदद नहीं की दुखद बात यह भी है कि सूरज अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है

बाइट –मृतक का मामा

Join us on:

Leave a Comment