पंकज कुमार जहानाबाद।
मतदाता पुर्नरीक्षण के विरोध में सड़क पर उतरे महागठबंधन के लोगों ने चुनाव आयोग मुर्दाबाद का नारा बाजी करते हुए समाहरणालय तक पहुंचे। जहां जमकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ भी नारे बाजी किया। जहानाबाद जिला मुख्यालय के स्टेशन से प्रारंभ हुए इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए। जिला मुख्यालय के मुख्य सड़कों से होते हुए निकले महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग से मांग किया कि जल्द से जल्द चुनाव आयोग मतदाता पुर्नरीक्षण कार्य पर रोक लगाये और जिस तरह से पिछला विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव कराया गया था उसी आधार पर इस बार भी बिहार विधानसभा के चुनाव कराए ।जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन के पश्चात नेताओं ने एक महती सभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर राजद नेत्री संजू कोहली ने कहीं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा के चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए चुनाव आयोग के शरण मैं गए हैं और एक साजिश के तहत मतदाता पुर्नरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार का पूरा तंत्र फेल है इस बार बिहार की जनता उन्हें गद्दी से हटाकर ही दम लेगी। इस मौके पर राजद के प्रवक्ता डॉक्टर शशी रंजन और पप्पू यादव ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से गरीब मतदाताओं को वोट देने से रोकने का एक साजिश चल रहा है। इसका हम महागठबंधन के लोग पुरजोर विरोध करते हैं और चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि इस पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए ।इस प्रदर्शन में स्थानीय राजद विधायक सतीश दास, माले विधायक रामबली सिंह यादव राजद नेता परभंश राय राजद के दलित नेता अनिल पासवान जिला पार्षद सोनू राधे जिला पार्षद एवं राजद के प्रवक्ता आभा रानी, राजद नेता संजय यादव बैकुंठ यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष इश्तियाक अहमद समेत भारी संख्या में मंगठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे




