मुहर्रम पर्व के तीसरी तारीख को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जहानाबाद पहुँचे!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद के
काको मुहर्रम पर्व के तीसरी तारीख को प्रखण्ड क्षेत्र के अलीनगर पाली में बिहार प्रदेश के राजयपाल आरिफ मोहम्मद खान,जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय,पुलिस अधीक्षक विनित कुमार एवं सैयद सलमान हुसैन ने अली नगर पाली इमामबाड़े में पहुंचकर इमामबाड़े में शमा रौशन कर देश दुनिया में अमन शांति और मोहब्बत रखने की दुआ की मौके पर राज्यपाल ने कहा की इमाम हुसैन के द्वारा दी गई कुर्बानी से सीख प्राप्त कर उनके बताये गये राह पर चलकर ही देश दुनिया मे अमन शांति कायम रह सकती है।उन्होंने अपने 18 साल के जवान बेटे जनाबे अली अकबर की कुर्बानी देकर दुनिया को संदेश दिया है किसी भी कीमत पर जुर्म के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए इमाम हुसैन का सिर्फ एक ही मकसद था की पूरी दुनिया में जुर्म का खात्मा किया जाए पूरे दुनिया के लोगों को इंसाफ मिले इसीलिए इमाम हुसैन ने जालिम बादशाह यजीद इब्ने माविया से जंग लड़ी थी इसी जंग में वह अपने 72 साथियों सहित शहीद हो गए थे।इससे पूर्व राज्यपाल सैयद सलमान हुसैन के घर पहुंच कर उनके परिवार वालो के मुलाक़ात की जहाँ सलमान हुसैन ने उन्हें अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। वही राजयपाल के आगमन को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रसासन पूरी तरह मुस्तैद रही

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें