मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित विधान पार्षद श्रीमती रोजीना नाजिश के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

पटना, 29 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज बिहार विधान परिषद के समापति कक्ष में आयोजित नवनिर्वाचित विधान पार्षद श्रीमती रोजीना नाजिश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने अपने कक्ष में श्रीमती रोजीना नाजिश को विधान परिषद की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें