दिव्यांगजनों के लिए राहत शिविर, 550 लाभुकों को मिला सहायता उपकरण!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

दिव्यांगजनों के लिए राहत शिविर, 550 लाभुकों को मिला सहायता उपकरण केवल भागलपुर जिले में हुआ आयोजन, सीएम-पीएम को लाभुकों ने जताया आभार

भागलपुर भारत सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन संचालित ADIP योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत भागलपुर जिले के कहलगांव में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष राहत शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर जिले में दूसरी बार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और लगभग 550 लाभुकों के बीच आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया शिविर में लाभुकों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी (स्टिक), श्रवण यंत्र (कान की मशीन), और कृत्रिम दांत जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। लाभ पाने वालों में उत्साह और संतोष का माहौल रहा इस अवसर पर कहलगांव के सांसद श्री अजय कुमार मंडल, उनकी प्रतिनिधि सुश्री अर्पणा, तथा लाभुक मन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि ऐसा शिविर पूरे बिहार में केवल भागलपुर जिले में ही आयोजित किया गया है, और इसके लिए बीते कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा था लाभुक मन्नू गुप्ता ने इस आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद अजय मंडल को धन्यवाद देते हुए कहा, हमारी आवाज़ दिल्ली और पटना तक पहुंची, और आज हमें ये सहायता मिली शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था, ताकि वे दैनिक जीवन में आसानी से गतिविधियों को कर सकें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सामाजिक न्याय विभाग, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना की जा रही है

बाइट –अजय मंडल जदयू सांसद भागलपुर

बाइट — सुश्री अर्पणा, सांसद प्रतिनिधि

बाइट — मन्नू गुप्ता लाभुक

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें