जहानाबाद प्रेमी से नहीं हुआ शादी तो लड़का ने अपहरण की रच दी साजिश!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद एक अजब गजब कहानी देखने को मिल रहा है जहां एक लड़का एक लड़की अपने गांव के ही बगल में कोचिंग पढ़ने जाता था तभी दोनों से प्यार हो गया 1 साल से लव अफेयर चल रहा था। लड़का एवं लड़की दोनों इंटर के छात्र एवं छात्रा है ,लड़का लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण उसके लड़का के परिवार एवं लड़की के परिवार वाले शादी करने से इनकार कर रहे थे। तभी लड़का 17 तारीख को घर से फरार हो गया। लड़का के परिवार द्वारा काफी खोजबीन किया लेकिन लड़का नहीं मिला तभी लड़का के माता ने घोसी थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया तभी पुलिस द्वारा खोजबीन जारी कर दिया ,लड़का द्वारा अपने दोस्त के माध्यम से अपने प्रेमिका के मोबाइल पर फोन कर ₹2 लाख की डिमांड किया लड़की से कहा गया कि अगर अपने प्रेमी को सुरक्षित चाहते हो तोदो लाख रूपये दो। इसी बात की सूचना लड़की के परिवार वाले लड़का के परिवार वालों को दिया इसकी सूचना थाना को दिया गया थाना द्वारा पैसे के डिमांड करने वाले नंबर का लोकेशन निकल गया ।लोकेशन के आधार पर लड़का को गया जी से बरामद कर लिया ।एसपी विनीत कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर या जानकारी दिया है कि 20 तारीख को एक नाबालिक लड़का घर से भाग गया था अपने प्रेमी से शादी करना चाहता था पैसे के अभाव में शादी नहीं हो रहा था। इसलिए लड़का द्वारा घर से भाग कर स्वयं अपहरण का साजिश रची पुलिस द्वारा 20 6,2025 धारा 96 बी 0 एन0 एस0 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा अनुसंधान करते हुए लड़का को गया से बरामद किया गया पुलिस लड़के को बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही लड़का के पिता कमलेश यादव का कहना है कि मेरे बेटे द्वारा अपहरण की साजिश नहीं रची गई है ।जबकि किसी द्वारा उसे अपहरण कर लिया गया था। लेकिन मामला जो भी हो जिस तरह से एक लड़के द्वारा अपनी प्रेमी से शादी करने के जिस साजिश को रचा है इससे खुद उसे जाल में फंस गया सलाखों के पीछे चला गया यह कहानी गजब हो गई की माता ने प्राथमिक के दर्ज कराई और बेटा जेल चला गया वही माता बेटा को छुड़ाने के लिए कोर्ट का चक्कर लगा रही है।।

Leave a Comment

और पढ़ें